Uncategorized

रामायण जीवन जीने की कला सिखाती है: त्रिदिवसीय रामायण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़— प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री रामकृष्ण मानस मंडली एवं ग्रामवासियों के सहयोग से 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक त्रिदिवसीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि हमारे जीवन को दिशा देने वाला आदर्श मार्गदर्शक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में भी रामायण के आदर्श उतने ही प्रासंगिक हैं जितने प्राचीन काल में थे, इसलिए रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाती है।
ग्राम पंचायत परसदा के सरपंच रमेश वर्मा ने विधायक द्वारा गांव में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों और संस्कारों के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान श्री रामकृष्ण मानस मंडली के सचिव पूरन लाल साहू ने रामायण मंडली के लिए टीन शेड निर्माण की मांग को लेकर विधायक के समक्ष मांग पत्र प्रस्तुत किया और स्थायी व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन मनोज सेन ने किया। अंत में आयोजक समिति द्वारा सभी अतिथियों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला ध्रुव, जनपद सदस्य चित्ररेखा तारक, ब्रह्मानंद साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!