Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

जनगणना कार्य से जुड़े शिक्षकों की समस्याओं को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष से मुलाकात

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ राजिम –_जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रवक्ता एवं रायपुर संभाग अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा ने नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने राजिम नगर पंचायत क्षेत्र में जनगणना कार्य से जुड़े शिक्षकों (प्रगणकों) को आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कार्य के दौरान शिक्षकों को कई प्रकार की व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके कार्य निष्पादन में परेशानी हो रही है।
नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से चर्चा कर शीघ्र ही समाधान निकाला जाएगा।
इस पहल से शिक्षकों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण होगा और वे अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!