Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

पूरन लाल साहू को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, शिक्षा क्षेत्र में बढ़ाया गौरव

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़फिंगेश्वर : शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली के संस्कृत व्याख्याता पूरन लाल साहू को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उनके अनुकरणीय शिक्षण कार्य, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन तथा विद्यार्थियों के प्रति समर्पित भावना के लिए प्रदान किया गया।
यह सम्मान आंजनेय यूनिवर्सिटी नरदहा (रायपुर) के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में दिया गया, जिसमें क्षेत्र के कई शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुलपति अभिषेक अग्रवाल, वाइस चांसलर डॉ. टी. रामा राव, डायरेक्टर डॉ. नारंग, डी.जी. डॉ. जैन, रजिस्ट्रार डॉ. रुपाली, फिल्म मेकर भगवान तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पूरन लाल साहू पिछले 15 वर्षों से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में संस्कृत व्याख्याता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और विद्यार्थियों को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। सम्मान प्राप्त होने पर उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग और मार्गदर्शन का परिणाम है।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर, डीएमसी शिवेश शुक्ला, जिला परियोजना अधिकारी बुद्धविलास सिंह, सांख्यिकीय अधिकारी श्याम चंद्राकर, एपीसी मनोज केला, विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह बहल, अनिल ध्रुव, बीआरसी सुभाष शर्मा, प्राचार्य रामनारायण मिश्रा, संकुल समन्वयक भुवन यदु, सरपंच पदमा मोती निषाद, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष गजेंद्र निषाद, जनपद सभापति नंदूराम यादव सहित शिक्षकगण, कर्मचारी एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!