Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

सफाई कर्मचारी से थाने में मारपीट का आरोप, परिजनों व कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

 छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा में पुलिस द्वारा एक सफाई कर्मचारी के साथ कथित मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के विरोध में पीड़ित के परिजनों, मोहल्लेवासियों और नगर पालिका के कर्मचारियों ने थाने और नगरपालिका कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार, गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में कार्यरत नगर पालिका के सफाई कर्मचारी जुगे माचखंड को मंगलवार सुबह आरक्षक हुलास साहू सफाई के बहाने थाने लेकर गया। आरोप है कि वहां चोरी के एक मामले में पूछताछ के दौरान उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसके एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
घटना के विरोध में बुधवार सुबह बड़ी संख्या में लोग पीड़ित के साथ थाने पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में प्रदर्शनकारी नगरपालिका कार्यालय भी पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के पार्षद और नेता भी मौके पर पहुंचे और आरोपी आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि आम जनता और कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रिश्वत मांगने का भी आरोप
पीड़ित की बेटी ने आरोप लगाया कि जब वह अपने पिता को छुड़ाने थाने पहुंची, तब एक पुलिसकर्मी ने गाड़ी में पेट्रोल भरवाने की शर्त पर उन्हें छोड़ने की बात कही। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
क्या कहता है प्रशासन
नगर पालिका के सीएमओ के अनुसार, नलघर स्थित स्टोर रूम में चोरी की घटना हुई थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। जांच के दौरान जुगे माचखंड से पूछताछ की गई, लेकिन उसने किसी प्रकार की जानकारी होने से इनकार किया, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया।
वहीं  इलाज का खर्च वहन करने एवं सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले को थाने से हटाने की बात टीआई साहब ने कही है उसी के आश्वासन के बाद कर्मचारियों का घेराव स्थगित हुआ हैपुलिस प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है, लेकिन अब तक संबंधित आरक्षक पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
उग्र आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस घटना के बाद नगर में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं और लोग पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!