Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

नशा मुक्त समाज ही स्वस्थ और समृद्ध समाज की पहचान : शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिजली में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

 

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ फिंगेश्वर— शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिजली में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर संस्था के व्याख्याता पूरन लाल साहू ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए कहा कि आज के युवा देश का भविष्य हैं। नशा व्यक्ति के जीवन को बर्बाद कर देता है तथा शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक क्षमताओं को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि नशा इंसान को अंदर से खोखला कर देता है, इसलिए सभी को नशापान से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज ही स्वस्थ और समृद्ध समाज की पहचान है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य रामनारायण मिश्रा ने कहा कि नशापान और धूम्रपान से अनेक गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। तंबाकू और धूम्रपान के सेवन से मुंह का कैंसर, फेफड़ों की बीमारी, हृदय रोग तथा आंखों की रोशनी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि धूम्रपान से शरीर में निकोटिन की मात्रा बढ़ने के कारण आंखों का लाल होना, धुंधला दिखाई देना तथा दृष्टि कमजोर होने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य रामनारायण मिश्रा, व्याख्याता दिनेश कुमार साहू, पूरन लाल साहू, विनय कुमार साहू, नरेंद्र कुमार वर्मा, योगेश सोनकर, रेखा सोनी, गीतांजली नेताम, संतोषी गिलहरे तथा सत्या मिश्रा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!