Uncategorized

कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेस सेवादल का झंडा वंदन, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 

 छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ गोबरा–नवापारा —– 26 जुलाई 2026। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के निर्देश तथा जिला कांग्रेस सेवादल रायपुर ग्रामीण के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस सेवादल गोबरा–नवापारा द्वारा वार्ड क्रमांक 12 में झंडा वंदन एवं कारगिल विजय दिवस का कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती रेखा तिवारी ने राष्ट्रध्वज फहराकर की। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित कांग्रेसजनों, सेवादल कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीर शहीद सैनिकों के छायाचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि कारगिल के वीर जवानों का साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सौरभ शर्मा ने नीट पेपर लीक प्रकरण का उल्लेख करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के संघर्ष और लोकतांत्रिक आवाज की जीत बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं है और सरकार को छात्रों की चिंताओं का निष्पक्ष समाधान करना चाहिए।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा के अध्यक्ष रामा यादव ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

जिला कांग्रेस सेवादल रायपुर ग्रामीण के महामंत्री सुरेंद्र साहू ने कांग्रेस सेवादल द्वारा संचालित सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन सेवा, सद्भाव और अनुशासन की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस सेवादल नवापारा के अध्यक्ष बीरबल सिंह बंजारा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पार्षद अर्जुन साहू, तरुण कंसारी, रामरतन निषाद, हेमंत साहनी सहित कांग्रेस सेवादल, ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम राष्ट्रगान, वीर शहीदों के जयघोष तथा राष्ट्र की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के सामूहिक संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!