Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

माशिम ने जारी की बोर्ड परीक्षा 2027 की गाइडलाइन, 31 अगस्त तक प्रवेश और नामांकन अनिवार्य

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़—– माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की नई गाइडलाइन जारी कर दी है। मंडल ने सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश, नामांकन, विषय संशोधन, प्रैक्टिकल अंक तथा अकादमिक स्टाफ की जानकारी ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

गाइडलाइन के अनुसार 31 अगस्त 2026 तक प्रवेश सूची, नामांकन और परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। परीक्षा आवेदन शुल्क 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन जमा किया जाएगा। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विषयों में संशोधन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद किसी भी प्रकार का विषय संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मंडल ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट परीक्षा के अंक 31 जनवरी 2027 तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन दर्ज करने होंगे। इसके बाद अंक प्रविष्टि या संशोधन के लिए पोर्टल केवल दो दिनों के लिए खोला जाएगा, जिसमें प्रति दिन 1,000 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।

सभी स्कूलों को प्राचार्य सहित पूरे अकादमिक स्टाफ की जानकारी भी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होगी। निर्धारित समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित विद्यालय की प्रवेश सूची और विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं।

माशिम ने यह भी व्यवस्था दी है कि अन्य बोर्ड से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को परिणाम घोषित होने के 10 दिनों के भीतर प्रवेश दिया जा सकेगा।

प्रमुख तिथियां

31 अगस्त 2026: प्रवेश सूची, नामांकन एवं परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि।

30 सितंबर 2026: परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि।

31 दिसंबर 2026: विषय संशोधन की अंतिम तिथि।

31 जनवरी 2027: प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि की अंतिम तिथि।

फरवरी 2027: बोर्ड परीक्षा को देखते हुए जनवरी से प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट परीक्षाएं आयोजित होने की संभावना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!