Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

अल्पसंख्यक विद्यालयों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी का निर्देश जारी, RTE पोर्टल पर प्रोफाइल अपडेट व दावा प्रक्रिया अनिवार्य

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़–जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर द्वारा जिले के समस्त अशासकीय अल्पसंख्यक विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्राचार्यों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों के अनुसार, जिन अल्पसंख्यक विद्यालयों में RTE के तहत विद्यार्थी अध्ययनरत हैं तथा जिनका पंजीयन पोर्टल पर है, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी स्कूल प्रोफाइल अपडेट करना अनिवार्य होगा।
जारी निर्देशों के अनुसार विद्यालयों को सबसे पहले स्कूल लॉगिन के माध्यम से अपना पासवर्ड रीसेट करना होगा। इसके बाद स्कूल प्रोफाइल में विद्यालय की समस्त जानकारी एवं कक्षा-वार शुल्क (फीस) का अद्यतन विवरण दर्ज करना होगा, ताकि दावा (क्लेम) प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रोफाइल अपडेट होने के पश्चात संबंधित नोडल अधिकारी के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) द्वारा प्रोफाइल का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही विद्यालयों में अध्ययनरत RTE विद्यार्थियों की जानकारी वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अनुसार अपडेट कराना भी अनिवार्य किया गया है।
निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि केवल वही विद्यालय, जिनकी प्रोफाइल सफलतापूर्वक अपडेट एवं सत्यापित होगी, उन्हें RTE पोर्टल पर सत्र 2025-26 के लिए दावा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। दावा प्रस्तुत होने के बाद नोडल अधिकारी द्वारा सत्यापन तथा जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अनुमोदन (अप्रूवल) की प्रक्रिया पूरी होने पर ही संबंधित राशि का भुगतान किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी अशासकीय अल्पसंख्यक विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्राचार्यों से निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि RTE के अंतर्गत दावा एवं भुगतान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!