Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

सेजेस राजिम में एचपीवी टीकाकरण जागरूकता अभियान, छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी

 

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़राजिम– शासकीय रामबिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) राजिम में राष्ट्रीय एचपीवी (HPV) टीकाकरण जागरूकता अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. स्नेहलता हुमने ने छात्राओं को एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर, टीकाकरण के महत्व तथा बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं को शासन द्वारा एचपीवी टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है। यह टीका सुरक्षित, वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित एवं प्रभावी है, जो भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम करता है। उन्होंने छात्राओं से अफवाहों से दूर रहकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।

कार्यक्रम में किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं हार्मोनल परिवर्तन, मासिक धर्म स्वच्छता, पीसीओएस, एनीमिया, संतुलित पोषण, प्रजनन स्वास्थ्य एवं महिलाओं में होने वाले विभिन्न कैंसरों पर भी मार्गदर्शन दिया गया। प्राचार्य बी.एल. ध्रुव ने कहा कि प्रत्येक पात्र बालिका को इस टीकाकरण का लाभ अवश्य लेना चाहिए। वहीं व्याख्याता सागर शर्मा ने विद्यार्थियों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहकर परिवार एवं समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन समीक्षा गायकवाड़ ने किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!