Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
छत्तीसगढ़

70 प्रतिशत पदोन्नति कोटा बहाली समेत लंबित मांगों को लेकर अभियंताओं की गेट मीटिंग

600 से अधिक कनिष्ठ एवं सहायक अभियंता शामिल हुए समारोह मे

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़  —–  छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ के आह्वान पर लंबित मांगों के निराकरण को लेकर डगनिया मुख्यालय के सामने गेट मीटिंग आयोजित की गई। इसमें अंबिकापुर, कोरबा, रायगढ़, मड़वा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के तीनों विद्युत कंपनियों के 600 से अधिक कनिष्ठ एवं सहायक अभियंता शामिल हुए।

संघ ने जनरेशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता पद पर विभागीय पदोन्नति का 70 प्रतिशत कोटा घटाकर 40 प्रतिशत किए जाने का विरोध किया। संघ ने 70 प्रतिशत कोटा तत्काल बहाल करने तथा ट्रांसमिशन कंपनी में भी 70 प्रतिशत विभागीय पदोन्नति कोटा निर्धारित करने की मांग की।

इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना लागू करने, रिक्त पदों पर पदोन्नति, लंबित सी-ऑफ के आदेश एवं भुगतान, उच्च वेतनमान पर अतिरिक्त वेतनवृद्धि, वाहन व रात्रिकालीन भत्ते तथा क्षतिपूरक अवकाश की दरों में संशोधन और विभागीय कनिष्ठ अभियंताओं के लिए सीधी भर्ती में 15 प्रतिशत पद आरक्षित करने की मांग रखी गई।

प्रबंधन की ओर से मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने संघ का ज्ञापन प्राप्त किया। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन चरणबद्ध रूप से आगे बढ़ेगा। 22 अगस्त से काली पट्टी/बैज लगाकर ज्ञापन, 6 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश तथा 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन प्रस्तावित है।संघ के पदाधिकारी: प्रांतीय अध्यक्ष इंजि. श्रीकांत बड़गैया, प्रांतीय महासचिव इंजि. दीपक कुमार निकुंज, संरक्षक इंजि. बी.बी. जायसवाल, संयोजक इंजि. महेश्वर टंडन, वरिष्ठ सलाहकार इंजि. व्ही.के. खांडेकर, उपाध्यक्ष इंजि. अविनाश दूबे एवं इंजि. सुरजीत गुप्ता, अतिरिक्त महासचिव इंजि. नितिन वर्मा, कोषाध्यक्ष इंजि. पी.एल. माहेश्वरी, इंजि. राजेन्द्र गिरी गोस्वामी, विधि सचिव इंजि. गुलाब राम साहू, इंजि. चंद्रेश कुमार पाठकर, इंजि. आमिर उल्ला खान एवं कार्यालय सचिव इंजि. शैलेष पाटले, इंजि. मुकेश मरावी एवं इंजि. अभिजीत मावलांकर, प्रचार सचिव इंजि. सीमा बघेल एवं इंजि. श्रद्धा दिल्लीवार, सह संगठन सचिव इंजि. भरथरी कुर्रे एवं इंजि. शैलेन्द्र दुबे, सह प्रचार सचिव इंजि. श्वेता वर्मा एवं इंजि. अभिषेक साहू तथा विधि सलाहकार इंजि. अभिषेक राठी, इंजि. अक्षय दीवान एवं इंजी. मिनेश साहू आदि संघ पदाधिकारी उपस्थित थे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!