Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
छत्तीसगढ़

किसान हित और संगठनात्मक उत्कृष्ट कार्य के लिए परदेशी राम साहू सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजीम —भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित हुई। बैठक में किसान मोर्चा रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष परदेशी राम साहू को किसान हित में किए गए कार्यों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री बजरंगी प्रसाद यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

परदेशी राम साहू को किसान मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय सहभागिता, किसान हित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त होने पर परदेशी राम साहू ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व एवं किसान मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य करना और संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाना उनका प्रमुख संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्राप्त यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ किसान हित में कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!