Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
छत्तीसगढ़

प्रेम विवाद का खौफनाक अंत: गर्लफ्रेंड को रोकने कार के बोनट पर चढ़ा युवक, 200 मीटर बाद गिरकर मौत

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ —=राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है आमानाका थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध को लेकर हुआ विवाद बेहद दर्दनाक घटना में बदल गया। गर्लफ्रेंड को उसके दोस्त के साथ कार में जाते देख युवक ने उसे रोकने की कोशिश की। विवाद बढ़ने के बाद युवक कार के बोनट पर चढ़ गया। आरोप है कि कार चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया और करीब 200 मीटर तक कार चलती रही। इसके बाद युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोस्त के साथ गर्लफ्रेंड को देखकर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान टाटीबंध स्थित उदया सोसायटी निवासी कारोबारी परमप्रीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परमप्रीत और युवती करीब 3-4 साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे और दोनों परिवारों की ओर से शादी की बात भी तय थी। शुक्रवार को परमप्रीत ने युवती को अपने दोस्त भरत मंगनानी के साथ देखा, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

कार के बोनट पर चढ़ गया युवक

विवाद के बाद युवती भरत के साथ कार में जाने लगी। परमप्रीत ने उन्हें रोकने की कोशिश की और कथित तौर पर भरत की कार को टक्कर भी मारी। कार रुकने के बाद परमप्रीत उसके बोनट पर चढ़ गया। पुलिस के मुताबिक, इसके बावजूद कार आगे बढ़ाई गई और करीब 200 मीटर तक चलती रही। इसी दौरान परमप्रीत सड़क पर गिर गया।

गंभीर चोट से हुई मौत, CCTV से जांच

सड़क पर गिरने के बाद परमप्रीत के सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर आमानाका पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली है। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी भरत मंगनानी फिलहाल फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!