छत्तीसगढ़

621 छात्र सैनिक ले रहे प्रशिक्षण, प्री-आरडीसी एवं बेस्ट कैडेट चयन के लिए दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

कर्नल एस. वेलमुरूगन ने किया CATC-139 शिविर का शुभारंभ

(छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़)रायपुर –27 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी रायपुर के तत्वावधान में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर CATC-139 का शुभारंभ कैम्प कमांडेंट एवं कमान अधिकारी कर्नल एस. वेलमुरूगन के ओपनिंग एड्रेस के साथ हुआ। शिविर का आयोजन 20 से 29 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। इसमें सीनियर डिवीजन, सीनियर विंग, जूनियर डिवीजन एवं जूनियर विंग के एनसीसी कैडेट्स को वार्षिक प्रशिक्षण के साथ प्री-आरडीसी परेड, नई दिल्ली तथा बेस्ट कैडेट चयन के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

शिविर कर्नल एस. वेलमुरूगन, डिप्टी कैम्प कमांडेंट एवं एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर कर्नल सौरभ महतो, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रायपुर के डिप्टी कमांडर कर्नल एस. रमेश तथा प्री-आरडीसी प्रभारी 5 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल टी. शराट के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।

द्वितीय दिवस की शुरुआत पीटी परेड से हुई। इसके बाद कर्नल वेलमुरूगन ने ओपनिंग एड्रेस में कैडेट्स को शिविर से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने “अच्छा प्रशिक्षण और अच्छा अनुशासन” को शिविर की प्रमुख थीम बताते हुए हेल्थ एवं हाइजीन पर विशेष जोर दिया। साथ ही पानी के समुचित उपयोग और संरक्षण के प्रति कैडेट्स को जागरूक किया।

कर्नल एस. रमेश ने प्री-आरडीसी कैडेट्स को ड्रिल, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद हेड काउंट एवं फोटो सेशन आयोजित हुआ, जिसमें कैडेट्स, एएनओ, पीआई स्टाफ, कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हुए।

प्रशिक्षण के दौरान ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, नेशनल इंटीग्रेशन, डिजास्टर मैनेजमेंट, फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट की जानकारी दी गई। शिविर में 621 छात्र सैनिक उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। गेम्स परेड में खो-खो, वॉलीबॉल एवं रस्साकसी सहित विभिन्न खेलों का अभ्यास कराया गया।

शिविर में कैंप एडजुटेंट कैप्टन दुष्यंत ध्रुवा सहित विभिन्न विद्यालय एवं महाविद्यालयों के एएनओ, सैन्य प्रशिक्षक, पीआई स्टाफ एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!