तीज महोत्सव में सजी रंगारंग शाम, नृत्य और तीज सुंदरी प्रतियोगिता ने मोहा मन
स्निग्धा शर्मा बनीं तीज सुंदरी, जसविंदर कौर रहीं उपविजेता

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ —– वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए तीज महोत्सव का आयोजन वृंदावन हॉल, सिविल लाइन रायपुर में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की विप्र महिलाओं एवं युवतियों को पारिवारिक एवं सामाजिक वातावरण में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया गया। इस अवसर पर रंगारंग फोक एवं क्लासिकल नृत्य तथा तीज सुंदरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कार्यक्रम के अतिथि रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी दीप्ति दुबे एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय रहे। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. मीनाक्षी बाजपेयी एवं नृत्य शिक्षिका उषा शर्मा शामिल रहीं।
फोक एवं क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिता में एकल नृत्य वर्ग में सरोज शर्मा ने प्रथम तथा सोनम राय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। युगल नृत्य में वंशिका ठाकुर एवं स्तुति शुक्ला प्रथम तथा सीमा एवं अभिलाषा द्वितीय रहीं। समूह नृत्य में महिषासुर मर्दनी ग्रुप प्रथम और पंजाबी वुमेन वेलफेयर सोसायटी ग्रुप द्वितीय रहा।
वहीं तीज सुंदरी प्रतियोगिता में प्रतिभागी महिलाओं ने रैम्पवॉक कर निर्णायकों के प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रतियोगिता में स्निग्धा शर्मा ने तीज सुंदरी का खिताब अपने नाम किया, जबकि जसविंदर कौर उपविजेता रहीं। विजेता एवं उपविजेता को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को भी सम्मान पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश महासचिव डॉ. सुनील ओझा, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष बबिता मिश्रा, महिला सचिव वीणा मिश्रा, मीडिया प्रभारी सुमन पाण्डेय, महिला सचिव अनिता राव एवं वीणा ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, पूर्व अध्यक्ष कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज अरुण शुक्ला, लेखक-व्यंग्यकार स्नेहलता पाठक, सनाढ्य ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र दुबे, अखंड ब्राह्मण समाज के योगेश तिवारी सहित सुरभि शर्मा, राघवेंद्र पाठक, सतीश शर्मा, रवि शर्मा, उमेश शर्मा, त्रिभुवननाथ तिवारी, अखिलेश्वरी शुक्ला, सुनीता शर्मा, विद्या भट्ट, स्वाती मिश्रा, राधा तिवारी, कल्पना मिश्रा, अभिलाषा-रमाकांत दुबे, गिरजाशंकर दीक्षित, नीलिमा मिश्रा, शोभिता पाठक सहित बड़ी संख्या में विप्र महिलाएं एवं समाजजन उपस्थित रहे।




