परसदा में शनि देव मंदिर की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा, भंडारा व रामायण पाठ का आयोजन

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़नवापारा राजिम :— समीपस्थ ग्राम परसदा में गणेश उत्सव समिति शीतला चौक के तत्वाधान में शनिवार 7 फरवरी को बड़े तालाब के तट पर नव-निर्मित शनि देव मंदिर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई।
इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तों द्वारा खीर-पूड़ी का वितरण किया गया, तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को धार्मिक वातावरण में रामायण पाठ का आयोजन भी किया गया।
इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेश उत्सव समिति के सोनसाय तारक, डेरहू राम साहू, अश्वनी तारक, जनक यादव, मोहन तारक, सुखेन तारक, केदार निर्मलकर, जितेंद्र महार, कोमल यादव, लक्ष्मण ध्रुव, रमेश साहू, लीना यादव, कमलेश तारक सहित समिति के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत परसदा के सरपंच रमेश वर्मा, उपसरपंच तारिणी साहू, दीपक तारक, यशवंत वर्मा, आसाराम साहू, राजेश साहू, पूरन लाल साहू, रूपेंद्र शर्मा, प्रेमलाल खुटियारे, धरमचंद महिलांग, चिंताराम साहू, विनोद सेन, भूषण वर्मा, मणी लाल ध्रुव, रोहित साहू, कुमा तारक, वीरेंद्र खुटियारे, मोहन साहू, मनहरण साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।



