Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

प्रांतीय महासभा में गूंजी शिक्षकों की आवाज, ‘प्रथम नियुक्ति से पेंशन’ की मांग तेज

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़रायपुर–छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा रायपुर में आयोजित प्रांतीय महासभा में शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर जोरदार स्वर बुलंद हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने की।
महासभा में प्रदेशभर से पहुंचे शिक्षकों और पदाधिकारियों ने “प्रथम नियुक्ति से पेंशन” की एकसूत्रीय मांग को लेकर एकजुटता दिखाई और सरकार से इसे लागू करने की अपील की।
मुख्य अतिथि विधायक पुरंदर मिश्रा ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे इन मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। साथ ही उन्होंने जल्द ही प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का भरोसा भी दिलाया।
प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मांग पत्र सौंपते हुए बताया कि वर्तमान में पेंशन की गणना 1 जुलाई 2018 (संविलियन तिथि) से की जा रही है, जिससे 2028 से पहले सेवानिवृत्त होने वाले एलबी संवर्ग के शिक्षक पुरानी पेंशन से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पेंशन की गणना प्रथम नियुक्ति तिथि से की जाए।
महासभा में यह भी मांग उठी कि अन्य राज्यों की तर्ज पर 33 वर्ष की जगह 20 वर्ष की अर्हकारी सेवा में पूर्ण पेंशन (अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत) का प्रावधान किया जाए।
इसके अलावा शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, क्रमोन्नति/समयमान वेतनमान, पदोन्नति, विभागीय परीक्षाओं (टीईटी, डीएड, बीएड) की व्यवस्था सहित विभिन्न मांगों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने इन मांगों को लेकर आगे रणनीतिक आंदोलन चलाने का निर्णय लिया।
महासभा में शिक्षामंत्री के सकारात्मक बयान का स्वागत करते हुए डीएड योग्यता वाले शिक्षकों के लिए एनसीटीई नियमों के तहत 6 माह का बीएड कोर्स शीघ्र प्रारंभ करने की मांग भी रखी गई।
कार्यक्रम में संजय शर्मा, ओमप्रकाश सोनकला, योगेश सिंह ठाकुर, सुखनंदन साहू, आयुष पिल्ले, जितेंद्र मिश्रा, अंजुम शेख, टिकेश्वरी साहू, कन्हैया कंसारी, अतुल शर्मा, सीएल साहू, हरीश दीवान, गोपाल वर्मा, बुद्धेश्वर बघेल, विभा सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, शिक्षक एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!