Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

टीईटी के लिए विभागीय सीमित परीक्षा का सुझाव, डीएड शिक्षकों हेतु पत्राचार से बीएड की मांग

(छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ )रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी से मुलाकात कर सेवारत शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण सुझाव सौंपे।
संघ ने टीईटी की अनिवार्यता से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को राहत देने तथा आवश्यक होने पर विभागीय सीमित टीईटी परीक्षा आयोजित करने की मांग की। साथ ही डीएड योग्यताधारी शिक्षकों के लिए एनसीटीई नियमों के तहत 6 माह का बीएड कोर्स पत्राचार माध्यम से प्रारंभ कराने का प्रस्ताव रखा।
इस संबंध में पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय से अनुबंध कर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ओपन बोर्ड के माध्यम से बीएड पाठ्यक्रम संचालित करने का सुझाव दिया गया।
डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी ने सुझाव को शिक्षक हित में बताते हुए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौपाने वालों में   जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला, योगेश सिंह ठाकुर, सुखनंदन साहू, आयुष पिल्ले,जीतेन्द्र मिश्रा,अंजुम शेख,टिकेश्वरी साहू,कन्हैया कंसारी, अतुल शर्मा,सीएल साहू, हरीश दीवान,गोपाल वर्मा,बुद्धेश्वर बघेल, रविंद्र सॉन्गसुरतान,मनोज मुछावड,रूद्रनारायण तिवारी,शिव साहू,विभा सिंह परिहार,विनोद साहनी, इन्द्रजीत वर्मा,अनिल वर्मा, मदन वर्मा, राजेंद्र शर्मा, छम्मन पाल,कॄपा माहेश्वरी,विजय गिलहरे,भुवन अवसरिया, प्रफुल्ल मांझी,दिनेश आडिल ,विनोद ताम्रकार,समर अब्बासी, अंजलि परिहार,जागृति साहू,अंजूलता गिलहरे, सरस्वती राघव, मौसमी शर्मा, कल्याणी वर्मा,अलंकार परिहार ,युवराज सिन्हा,मेघराज साहू,राधेश्याम बंजारे, चेतन साहू ,भोला वर्मा, संतोष सोनवानी, मोतीमाला साहू,कंचनलता यादव,टेक राम कंवर  सहित पदाधिकारीगण उपस्थित थे 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!