Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

राजिम कुंभ कल्प 2026 का भव्य समापन, विष्णु देव साय रहे मुख्य अतिथि


(छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम)— महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर त्रिवेणी संगम तट स्थित नवीन मेला मैदान में राजिम कुंभ कल्प 2026 का भव्य समापन हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान राजीव लोचन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजिम, जिसे “छत्तीसगढ़ का प्रयाग” कहा जाता है, आध्यात्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएँ की गईं और आने वाले वर्षों में मेला-स्थल को और अधिक सुव्यवस्थित व भव्य बनाया जाएगा।


खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने आयोजन को सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बताया। विधायक रोहित साहू एवं इंद्र कुमार साहू सहित  समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य गृह भंडार निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, धर्मस्व विभाग के सचिव रोहित यादव, रायपुर  संभागीय आयुक्त महादेव कावरे, गरियाबंद कलेक्टर बीएस उईके, एसपी वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद गिरी महाराज, राजेश्री महंत राम सुंदरदास महाराज, स्वामी राजीव लोचनदास महाराज, महंत नरेंद्र दास महाराज, साध्वी महंत प्रज्ञा भारती, स्वामी गंगादास उदासीन महाराज, स्वामी ज्ञानस्वरूपानंद अक्रिय जी महाराज, संत विचार साहेब महाराज, महंत रविकर साहेब, नारायण भाई प्रजापिता ब्रह्मकुमार, पुष्पा बहन प्रजापिता ब्रह्मकुमारी एवं हेमा बहन ब्रह्मकुमारी सहित बड़ी संख्या में संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति थी
भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक गरिमा के साथ राजिम कुंभ कल्प 2026 का समापन श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!