Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक एवं भंडारा कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न


(छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़) रविवार को हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा कॉलोनी का वातावरण महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत रुद्राभिषेक एवं भंडारा कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही और पूरे आयोजन स्थल पर “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
प्रातःकाल वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र एवं पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की। इसके पश्चात आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सभी के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे अत्यंत प्रसन्नतादायक और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर अनुभव बताया।
समस्त कॉलोनी वासियो भक्तों के सहयोग, समर्पण और उत्साह ने महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व को अविस्मरणीय बना दिया। हर-हर महादेव!

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!