सेवानिवृत्ति से पूर्व प्राचार्य फाखरा खानम दानी ने आयोजित किया संकुल स्तरीय नेवता भोज

(छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ )गोबरा नवापारा– शासकीय पीएम श्री हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोबरा नवापारा में संकुल स्तरीय नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य फाखरा खानम अंबानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर संकुल अंतर्गत संचालित शासकीय एवं निजी विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षा विभाग से जुड़े प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

नेवता भोज का आयोजन विशेष रूप से आपसी स्नेह, आत्मीयता और अपनत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। प्राचार्य फाखरा खानम दानी आगामी 31 अगस्त 2026 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। सेवानिवृत्ति से पूर्व उन्होंने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान साथ काम करने वाले शिक्षकों एवं प्राचार्यों के साथ आत्मीय मिलन के रूप में इस कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में सभी उपस्थित शिक्षकों एवं प्राचार्यों ने प्राचार्य फाखरा खानम दानी के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उनके सेवाकाल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में ऐसे आयोजन केवल सामूहिक भोज तक सीमित नहीं होते, बल्कि इनके माध्यम से आपसी संबंधों में मजबूती, सहयोग की भावना और विद्यालय परिवार में अपनत्व का भाव विकसित होता है।

नेवता भोज में संकुल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और प्राचार्यों ने सहभागिता निभाई। सभी ने एक साथ भोजन कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में समय बिताया।
इस अवसर पर उपस्थित संकुल समन्वयक विनोद साहनी प्रधान पाठकअमित दुबे बुद्धेश्वर ध्रुव अश्वनी साहू धर्मेंद्र साहू कविता शर्मा गुरप्रीत कौर भंवरलाल बारेलाल प्रजापति रवि शंकर अग्रवाल नीरजा पांडे अशोक कुमार तिवारी शिक्षकों ने प्राचार्य फाखरा खानम दानी को उनके आगामी सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित सभी लोगों ने इसे यादगार अवसर बताया।




