Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
छत्तीसगढ़

संकुल केंद्र दर्रीपारा में सात शिक्षकों को दी गई ससम्मान विदाई

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम —संकुल केंद्र दर्रीपारा से विगत वर्ष सेवानिवृत्त एवं स्थानांतरित हुए सात शिक्षकों के सम्मान में संकुल स्तरीय विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम कोसमी स्थित बुढ़ादेव मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव तथा अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद राजेश कुमार चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथि सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्याम चंद्राकर एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र कुमार ध्रुव रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पूजा-अर्चना कर किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों और शिक्षकों का स्वागत किया। संकुल प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार ठाकुर ने स्वागत भाषण देते हुए सेवानिवृत्त एवं स्थानांतरित शिक्षकों के सेवाकाल और योगदान को याद किया।

समारोह में रामावतार शर्मा, नेकराम यादव, मनोज कुमार मेरसा, सुश्री मंती कुमारी मिंज, जगदेव राम नेताम सहित शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए। विधायक जनक राम ध्रुव ने कहा कि शिक्षक अपने दायित्व से कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर ने सभी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की कामना की। अंत में सभी शिक्षकों को शाल, श्रीफल, अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश ध्रुव एवं आभार महेश राम पटेल ने किया। स्काउट-गाइड का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!