Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

विकासखंड स्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़-—फिंगेश्वर। विकासखंड स्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला खुटेरी तथा शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला छुईहा पहुंचकर विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई, आधार अपडेट, छात्रवृत्ति, शिक्षण कार्य, उपस्थिति पंजी, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की जानकारी ली। साथ ही आगामी वार्षिक परीक्षा की तैयारियों के संबंध में भी शिक्षकों से चर्चा की।
इस अवसर पर विकासखंड स्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा ने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से भी संवाद कर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने शिक्षकों से शैक्षणिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने तथा शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। वहीं प्राथमिक शाला छुईहा के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन की जानकारी भी दी।
इस दौरान प्राचार्य याचना जोशी, पूरन लाल साहू, संतोष कुमार ठाकुर, स्वाति तिवारी, शिखा महाड़ीक, संकुल समन्वयक गिरिवर यादव, प्रधान पाठक गुलाबचंद साहू, यशोदा ध्रुव, बीरेंद्र कुमार ध्रुव, कृपाल सिंह दीवान, ऋषि वल्लभ सेन, हरीश टांडे, माधुरी निषाद एवं लोकेश्वरी साहू सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!