Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

छत्तीसगढ़ में ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026’ का शुभारंभ, बकाया बिलों में 75% तक छूट और सरचार्ज माफ

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़—छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने के लिए राज्य सरकार नई योजना लेकर आई है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय गुरुवार को “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026” का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन  (CSPDCL) द्वारा शुरू की जा रही इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के निम्न और मध्यम आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं के साथ-साथ कृषि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत प्रदान करना है। योजना के माध्यम से लंबे समय से लंबित बिजली बिलों का आसान शर्तों पर निपटान किया जा सकेगा।
बिजली वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक Bheem Singh ने बताया कि योजना के अंतर्गत तीन श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लाभ दिया जाएगा। पहली श्रेणी में 31 मार्च 2023 की स्थिति में निष्क्रिय हो चुके कनेक्शन वाले उपभोक्ता शामिल होंगे। दूसरी श्रेणी में सक्रिय एकल बत्ती कनेक्शन वाले उपभोक्ता होंगे, जबकि तीसरी श्रेणी में सक्रिय अशासकीय घरेलू और अशासकीय कृषि उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है।
योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को बिजली बिल के बकाया भुगतान में विशेष रियायत दी जाएगी। उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए अधिभार (सरचार्ज) की राशि में 100 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा मूल बकाया राशि में भी अधिकतम 75 प्रतिशत तक छूट का प्रावधान रखा गया है, जिससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ काफी कम हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!