पृथ्वीम फाउंडेशन की सराहनीय पहल, उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़नवापारा राजिम :-– शासकीय प्राथमिक शाला किरवई में परीक्षा परिणाम घोषित होने के अवसर पर पृथ्वीम जन कल्याण समिति के सदस्यों ने उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कक्षा पहली से पांचवीं तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया तथा सभी विद्यार्थियों को चॉकलेट वितरित की गई।
फाउंडेशन की अध्यक्ष योगिता सिन्हा ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा सामाजिक एवं नैतिक विकास का आधार होती है, जिसे मजबूत करना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस दौरान ग्रीन आर्मी की अध्यक्ष रेणुका तिवारी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्टेला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूजा सायरानी, समाजसेविका सविता गोस्वामी, प्रधानपाठक खेलन राम साहू सहित शिक्षकगण, पालक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




