Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

CG शिक्षक भर्ती ब्रेकिंग: 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर को परीक्षा

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ रायपुर —– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग में कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसी क्रम में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती हेतु जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।
इन पदों में 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तें विस्तृत विज्ञापन में दी जाएंगी।
लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा के अनुसार, विस्तृत विज्ञापन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर जारी किया जाएगा। साथ ही भर्ती परीक्षा का सिलेबस भी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा किया जाएगा, जिसकी संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
ऑनलाइन आवेदन की तिथि की जानकारी अलग से जारी की जाएगी। इसके अलावा व्याख्याता और शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए भी अलग-अलग विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!