भाजयुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने गृहमंत्री से की सौजन्य मुलाकात
नक्सलवाद उन्मूलन के अभियान पर जताया आभार, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष श्री पिंटू साहू के नेतृत्व में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा से सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान युवा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियान की सराहना करते हुए गृह मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के आह्वान पर मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के संकल्प को ऐतिहासिक बताते हुए इसके लिए प्रदेश सरकार को बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
भाजयुमो पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार के दृढ़ संकल्प और प्रभावी रणनीति से जल्द ही छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त होगा और विकास की नई दिशा में अग्रसर होगा।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अमन प्रताप सिंह, श्री विशाल पांडेय, श्री अमन यादव, श्री अनु ठेठवार, जिला रायपुर शहर अध्यक्ष श्री अर्पित सूर्यवंशी एवं महामंत्री श्री शंकर साहू सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला रायपुर ग्रामीण से गोयल भट्ट, अविनाश साहू, मुकेश वर्मा, टीनुकांत वर्मा, कबीर साहू, मंडल अध्यक्ष अभनपुर सागर साहू, नवापारा मंडल अध्यक्ष अंकित मेघवानी, तिल्दा मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा, भोजराम धीवर, हनुमंत आडिल, रामकुमार बैस, सागर बारले, पंचू ओगरे, टेकराम साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता इस भेंट कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने के संकल्प की सफलता को लेकर हर्ष व्यक्त करते हुए सरकार का आभार जताया।




