Uncategorized

एनसीसी में उत्कृष्ट कार्य पर सागर शर्मा को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक रत्न सम्मान

 छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ राजिम—राजधानी रायपुर स्थित जे.एन. पांडेय शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में “राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह शैक्षिक संप्रवाह 2025-26” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वप्रेरित नवाचारी गतिविधियां समूह भारत की छत्तीसगढ़ टीम द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेशभर से चयनित 160 उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके नवाचारी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में गरियाबंद जिले के पंडित रामबिशाल पाण्डेय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, राजिम के व्याख्याता एवं एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। सागर शर्मा ने साहित्य, एनसीसी, प्लास्टिक मुक्ति अभियान, “एक पेड़ मां के नाम”, नशा मुक्ति अभियान तथा निशुल्क सैन्य भर्ती प्रशिक्षण जैसे सामाजिक और शैक्षिक कार्यों के माध्यम से शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है।
समारोह में ए.के. सारस्वत (उप संचालक, समग्र शिक्षा रायपुर), डॉ. बी. रघु (उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल) और हिमांशु भारती (जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में गरियाबंद जिला टीम के पुष्पा शुक्ला, लोकेश्वर सोनवानी, यशवंत कुमार बघेल, मीनाक्षी शर्मा सहित देशभर की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विशेष:
नवाचारी गतिविधियां समूह भारत देश का सबसे बड़ा स्व-प्रेरित शिक्षक समूह है, जो वर्ष 2017 से निरंतर शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने हेतु कार्य कर रहा है। इस समूह की खास बात यह है कि इससे जुड़े सभी सदस्य स्वयं शासकीय शिक्षक हैं, जो अपनी स्वप्रेरणा से नवाचारों को बढ़ावा दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!