Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत, पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरित

 छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ कौन्दकेर— शासकीय प्राथमिक शाला कोलिहाटांड, संकुल कौन्दकेरा में नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड स्रोत समन्वयक फिंगेश्वर सुभाष शर्मा थे। विशिष्ट अतिथियों में संकुल समन्वयक नरेश साहू, कन्या पूर्व माध्यमिक शाला कौन्दकेरा की प्रधान पाठक शोभा साहू, ग्रामीण अध्यक्ष थानु राम साहू तथा शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष मनोहर राम ध्रुव उपस्थित रहे।

अतिथियों ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, अभ्यास पुस्तिकाएं एवं गणवेश वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुभाष शर्मा ने शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने पालकों एवं शाला विकास समिति के सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शत-प्रतिशत उपस्थिति शिक्षा के प्रति अभिभावकों की जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचायक है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक सदैव तत्पर रहेंगे तथा विद्यालय के चहुंमुखी विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

संकुल समन्वयक नरेश साहू ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए प्रतिदिन विद्यालय आने का आग्रह किया। उन्होंने पालकों के उत्साह की सराहना करते हुए शाला त्यागी बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने के लिए सभी को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रभारी प्रधान पाठक दमयंतीन यादव, शिक्षिका भोजलता सेन, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष मनोहर राम ध्रुव, ग्रामीण अध्यक्ष थानु राम साहू, पंच नरेंद्र कुमार साहू, सचिव ओमप्रकाश साहू, सदस्य टिकेश्वर ध्रुव, पूर्व अध्यक्ष रामरतन निषाद, पंच श्रीमती मंजू ध्रुव, सदस्य जागेश्वरी ध्रुव, हेमा साहू, राजकुमारी साहू, दुर्गा साहू, लता साहू, मीणा निषाद, यशोदा निषाद, सफाई कर्मचारी देवकरण साहू सहित बड़ी संख्या में पालकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा तथा सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!