भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर किसान मोर्चा ने दी बधाई, जनादेश को बताया जनता के विश्वास की जीत

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़-—रायपुर ग्रामीण। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष परदेशी राम साहू ने पश्चिम बंगाल, पाण्डुचेरी एवं असम में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर प्रदेश एवं देश की जनता को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत देश की जागरूक जनता के उस अटूट विश्वास का प्रतीक है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, पारदर्शी शासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर निरंतर बना हुआ है।
साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह जनादेश स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि देश की जनता विकास, सुशासन, सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है। पश्चिम बंगाल में जनता ने बदलाव के पक्ष में ऐतिहासिक समर्थन देकर लोकतंत्र को नई मजबूती दी है। वहीं पाण्डुचेरी में स्थिर और जवाबदेह शासन के प्रति विश्वास जताया गया है तथा असम में भाजपा सरकार के कार्यों पर पुनः भरोसा करते हुए प्रचंड जनादेश दिया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि यह विजय पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संघर्ष और सेवा भाव का परिणाम है। किसान, युवा, महिलाएं एवं गरीब वर्ग ने भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताते हुए इस जीत को ऐतिहासिक बनाया है।
भाजपा किसान मोर्चा, रायपुर ग्रामीण की ओर से आभार व्यक्त करते हुए साहू ने कहा कि पार्टी इस




