कार से 7.5 किलो सोना जब्त, कीमत 9 करोड़ से ज्यादा तों वही 95 किलो चांदी और 760 पुराने मोबाइल बरामद
छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ — महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के रेहटीखोल चेक पोस्ट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 7.5 किलो से अधिक सोने की ज्वेलरी जब्त की है। बरामद सोने की कीमत करीब 9 करोड़ 17 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने गुजरात निवासी तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
वाहन जांच के दौरान वोक्सवैगन वर्टस कार की तलाशी में पिछली सीट के नीचे बने सीक्रेट चेंबर से दो बैग और छह प्लास्टिक बॉक्स में रखे सोने के जेवर बरामद हुए। आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने कार समेत करीब 9.27 करोड़ रुपए का सामान जब्त कर लिया। मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी तों वही एक मामले में
अंबिकापुर। गांधीनगर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ओमनी कार से 95 किलो 500 ग्राम पुरानी चांदी की पायल और 760 पुराने मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद निवासी पांच युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बरामद सामान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस को आशंका है कि चांदी और मोबाइल अवैध गतिविधियों या साइबर फ्रॉड से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।




