Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

ज्वेलर्स शोरूम में 2 करोड़ से अधिक के सोने के जेवर गायब, 16 साल पुराना कर्मचारी फरार

 

Oplus_16908288

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़––  सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी ज्वेलर्स में करीब 2 करोड़ रुपए से अधिक के सोने के जेवर गायब होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि चोरी का आरोप शोरूम के ही 16 साल पुराने कर्मचारी पर लगा है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के कारोबारी सुरेश भंसाली सदर बाजार में मनोहरमल एंड कंपनी नाम से सोने-चांदी का कारोबार करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सूरज साहू नाम का कर्मचारी पिछले 16 वर्षों से उनकी दुकान में कार्यरत था। आरोपी पर रोजाना डिस्प्ले में रखे गए सोने के जेवरों को वापस लॉकर में सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी थी।
बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल 2026 को दुकान बंद होने के दौरान सूरज साहू ने जेवरों को लॉकर में जमा करने के बजाय अपने पास रख लिया। शुरुआती दिनों में किसी को इसकी भनक नहीं लगी। बाद में 13 अप्रैल को स्टॉक मिलान के दौरान सोने के जेवर कम पाए गए। जांच में कुल 1495 ग्राम 670 मिलीग्राम सोना गायब मिला, जिसकी बाजार कीमत करीब 2 करोड़ रुपए आंकी गई है।
कारोबारी द्वारा सभी कर्मचारियों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में शाम करीब 4 बजकर 21 मिनट पर आरोपी कर्मचारी सूरज साहू सोने के जेवर अपने साथ ले जाते दिखाई दिया। चोरी गए जेवरों में अलग-अलग डिजाइन और किस्म के आभूषण शामिल बताए जा रहे हैं।
कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी सूरज साहू के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। CCTV फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!