Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

पुरुषोत्तम मास में लक्ष्मी-नारायण सहस्त्र अभिषेक एवं कथा का हुआ भव्य विसर्जन

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़गोबरा नवापारा— पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर नगर के मध्य स्थित मां परमेश्वरी मंदिर में आयोजित दो दिवसीय लक्ष्मी-नारायण सहस्त्र अभिषेक, पूजन एवं पुरुषोत्तम मास कथा का भव्य विसर्जन एवं समापन हवन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान श्रीहरि विष्णु एवं माता लक्ष्मी की आराधना कर कथा श्रवण से धर्मलाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ लक्ष्मी-नारायण सहस्त्र अभिषेक से हुआ। श्रद्धालुओं ने पंचामृत, गंगाजल एवं विभिन्न पवित्र द्रव्यों से भगवान का अभिषेक कर सुख, समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना की। कथा वाचक पंडित दिनेश तिवारी ने पुरुषोत्तम मास की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि यह भगवान विष्णु का प्रिय मास है, जिसमें जप, तप, दान, व्रत, पूजा-पाठ एवं सत्संग का विशेष महत्व है।

कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर धर्म, सेवा, सदाचार एवं मानव कल्याण का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम मास में 33 मालपुओं का दान एवं दीपदान विशेष फलदायी माना गया है। सूर्योदय से पूर्व एवं सूर्यास्त के पश्चात दीपदान करने का विशेष महत्व है।

इस आयोजन में हेमंत-पूनम देवांगन, दर्शन-पूर्णिमा देवांगन, भागवत-कविता देवांगन तथा दिनेश-लता देवांगन मुख्य यजमान रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अन्नपूर्णा देवांगन, रेखा तिवारी, लक्ष्मी देवांगन, सावित्री देवांगन, कौशल्या चक्रधारी, कुसुम चक्रधारी, पिंकी चक्रधारी, रेखा देवांगन, बादल देवांगन, गोलू देवांगन, अजय देवांगन, सुरेश देवांगन एवं मीना देवांगन सहित अनेक श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में हवन, आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन एवं विसर्जन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!