सेंदर में जिला स्तरीय तृतीय सोपान स्काउट-गाइड जाँच परीक्षा शिविर का शुभारंभ


छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़फिंगेश्वर-—भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, जिला संघ गरियाबंद के तत्वावधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सेंदर में जिला स्तरीय तृतीय सोपान/निपुण स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर जाँच परीक्षा शिविर का शुभारंभ ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ। पांच दिवसीय शिविर में जिले के पांचों विकासखंडों से 239 स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर एवं प्रभारी शामिल हुए।
मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल ने कहा कि स्काउट-गाइड विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के साथ उनमें साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास करता है। जिला पंचायत सभापति नंदिनी ओंकार साहू ने सेवा, प्रेम और परोपकार की भावना अपनाने का संदेश दिया। जिला मुख्य आयुक्त ओंकार साहू ने अनुशासन को जीवन की सफलता का आधार बताते हुए सीमित संसाधनों में कार्य करने की सीख दी।
कार्यक्रम में डीओसी स्काउट आशीष साहू, डीओसी गाइड सीमा साहू, जिला सचिव रोमन लाल साहू, सरपंच गामनी घृतलहरे, उपसरपंच तुलसीराम वर्मा, प्राचार्य मेघा ठाकरे सहित बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड, अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।




