Uncategorized
छत्तीसगढ़ में 1,654 शिक्षक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, DPI ने जारी किया संशोधित विज्ञापन
छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। सहायक शिक्षक भर्ती के बाद अब शिक्षक (टी संवर्ग) के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने 28 जुलाई 2026 को संशोधित संक्षिप्त विज्ञापन जारी करते हुए कुल 1,654 शिक्षक पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की घोषणा की है।
जारी विज्ञापन के अनुसार, विभिन्न विषयों के लिए अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) (पूर्व में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल-व्यापमं) के माध्यम से संपन्न होगी।
डीपीआई ने बताया कि भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा योजना, आवेदन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक शर्तें जल्द ही जारी की जाएंगी। विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
शिक्षक भर्ती की इस घोषणा से प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है, जो लंबे समय से शिक्षक पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे थे।



