स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा, सेवा और अनुशासन का दिया गया संदेश

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ —– भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ गरियाबंद के तत्वावधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सेंदर में आयोजित जिला स्तरीय तृतीय सोपान/निपुण स्काउट-गाइड जांच परीक्षा शिविर के चौथे दिन सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त राजेश चंद्राकर तथा जिला सचिव रोमन लाल साहू के मार्गदर्शन, डीओसी स्काउट आशीष साहू एवं डीओसी गाइड सीमा साहू के नेतृत्व तथा जिला मुख्य आयुक्त ओंकार साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाओं का पाठ किया गया, जो स्काउट-गाइड की निर्धारित प्रार्थनाओं का हिस्सा हैं। इसके बाद अतिथियों का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया।
जिला मुख्य आयुक्त ओंकार साहू ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड्स सीमित संसाधनों में भी आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की सहायता करने की भावना विकसित करता है। उन्होंने शिक्षा को समाज और राष्ट्र के विकास की रीढ़ बताते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से गांव, समाज और देश की उन्नति संभव है।
देवकी साहू ने कहा कि स्काउट-गाइड दया, प्रेम, अनुशासन, परोपकार और सहयोग की भावना के साथ सेवा का मार्ग दिखाते हुए जीवन जीने की कला सिखाता है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता नूतन साहू ने प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत कर प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
शिविर के दौरान ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक फिंगेश्वर राजेन्द्र साहू, संतोषी सोनी एवं मितानिन चमेली साहू ने प्रशिक्षार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया।
कार्यक्रम में एल्डरमेन राजिम मधु नत्थानी, प्राचार्य मेघा ठाकरे, ब्लॉक सचिव मुराली साहू, डीटीसी सुनील देशलहरे, जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू, ईश्वर मालाकार, भोजन प्रभारी प्रेमलाल साहू, रूपा साहू, गोपेश्वरी साहू, नागेश साहू, चन्द्रिका साहू, गीतांजली सिन्हा, दीप कुमार बांधे सहित स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


