Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

तेज बदबू ने खोला हत्या का राज: बेटे के प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मां की हत्या, तीन गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ — 58 वर्षीय हरावती बाई की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मृतका के बेटे सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे बेटे का प्रेम प्रसंग और लंबे समय से चला आ रहा जमीन विवाद मुख्य कारण था।

 

पुलिस के अनुसार, मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का  है बंदरछुआं रेतियाबस्ती स्थित हरावती बाई के घर से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घर पर ताला लगा होने से संदेह गहराया। पुलिस, एफएसएल टीम और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जांच शुरू की गई। तलाशी के दौरान पास में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के समीप रेत में दफन महिला का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान हरावती बाई के रूप में हुई।जांच में बेटे पर गया शक

पुलिस जांच में मृतका के बेटे भूषण राम की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। वह अपनी मां के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ था और लगातार घर से दूर रह रहा था। पूछताछ के दौरान उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया।

पूछताछ में सामने आया कि भूषण राम का पड़ोस में रहने वाली श्यामपति बाई से पिछले लगभग पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। वहीं हरावती बाई और श्यामपति के परिवार के बीच जमीन को लेकर भी लंबे समय से विवाद चल रहा था।

गला दबाकर की हत्या, शव रेत में दफनाया

पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान श्यामपति बाई और उसकी मां बुधमती बाई ने मिलकर हरावती बाई की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद शव को कई दिनों तक घर में छिपाकर रखा गया। बदबू फैलने और राज खुलने का डर सताने पर रात के समय शव को घर से निकालकर पास में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के समीप रेत में दफना दिया गया।

तीन आरोपी गिरफ्तार घटनास्थल से पुलिस ने शव दफनाने में प्रयुक्त फावड़ा सहित अन्य सामग्री बरामद की। एफएसएल रिपोर्ट, गवाहों के बयान और आरोपियों की स्वीकारोक्ति के आधार पर पुलिस ने मृतका के बेटे भूषण राम, श्यामपति बाई और बुधमती बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!