Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
छत्तीसगढ़

साइबर अपराध से बचाव के लिए भसेरा स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ भसेरा-— साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के अभियान के तहत पुलिस थाना फिंगेश्वर के तत्वावधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भसेरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना फिंगेश्वर से प्रधान आरक्षक राहुल तिवारी तथा आरक्षक चंदन ओगरे, लक्ष्मी ध्रुव एवं पिंकी ध्रुव ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा कानून, ओटीपी फ्रॉड, फेक लिंक, ऑनलाइन ठगी, एआई के दुरुपयोग, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी अथवा निजी दस्तावेज साझा नहीं करना चाहिए। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना भी आवश्यक है।

इस दौरान विद्यार्थियों ने साइबर अपराधों से जुड़े विभिन्न प्रश्न पुलिसकर्मियों से पूछे, जिनका उन्होंने सहज एवं सरल भाषा में समाधान किया। पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को जागरूक रहते हुए किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम कुमार साहू सहित व्याख्याता धन्नालाल देवांगन, बालकरन गायकवाड़, अशोक कुमार साहू, भोला मांडे, हीरालाल सिन्हा, अर्जुन सिंह, संतोष ध्रुव एवं मनीषा यदु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित एवं जिम्मेदार व्यवहार के प्रति जागरूक करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!