प्रभात फेरी निकाल कर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस उत्कृष्ट विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़
भसेरा––शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भसेरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्था के प्राचार्य घनश्याम कुमार साहू ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रमेंद्र साहू, सरपंच दीपक ध्रुव, उपसरपंच दिगेश साहू, पूर्व समिति अध्यक्ष रमेश साहू एवं ईश्वर साहू सहित समिति सदस्य, गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यालय में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता एवं भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को समिति पदाधिकारियों द्वारा कॉपी, पेन एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व समिति अध्यक्ष ईश्वर साहू ने बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को ₹5,000 की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा के संकल्प को दोहराया।




