Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का घर-घर संपर्क अभियान तेज

उपभोक्ताओं से संवाद कर स्मार्ट मीटर बदलने के लिए भरवाया जा रहा सहमति फॉर्म

( छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़) नवापारा राजिम–   स्मार्ट मीटर से बिजली बिल बढ़ने की शिकायतों को लेकर कांग्रेस ने घर-घर संपर्क अभियान तेज कर दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर द्वारा 27 अगस्त को लफंदी, धूमा, परतेवा, श्याम नगर, बरौंडा और सिंधोरी में बूथ कांग्रेसियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं को लेकर बिजली उपभोक्ताओं के बीच पहुंचने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कथित रूप से अनाप-शनाप वृद्धि हुई है और वे इससे असंतुष्ट हैं, उनसे स्मार्ट मीटर बदलने की मांग को लेकर सहमति फॉर्म भरवाया जाएगा। बूथ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से संवाद करने तथा भरे हुए फॉर्म जमा करने के निर्देश दिए गए।

ब्लॉक मॉनिटरिंग प्रभारी डीके ठाकुर ने कहा कि स्मार्ट मीटर के कारण आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कांग्रेस जनता की समस्याओं को लेकर उनके बीच जाएगी और अभियान को लगातार आगे बढ़ाएगी।

इसी क्रम में श्याम नगर मंडल के बरौंडा सेक्टर में भी कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क किया। इस दौरान डॉ. रमेश साहू, देवेंद्र साहू, हिमेश्वरी साहू, होरीलाल वर्मा, पूरन साहू, दीनदयाल साहू, जानकी ध्रुव, घनश्याम ध्रुव, धर्मवीर वर्मा, माखन वर्मा, चंद्रिका साहू, विष्णु जांगड़े, शंकर वर्मा, गौतारिया चेलक सहित बूथ एवं सेक्टर पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!