छत्तीसगढ़

विवेकानंद नगर तर्री में गणेशोत्सव की धूम, भजन-आरती के साथ रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम– ग्राम तर्री स्थित विवेकानंद नगर में विवेकानंद नगर गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेशोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। गणेशोत्सव के दौरान कॉलोनी में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

गणेशोत्सव के अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं महिलाओं के लिए खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए समिति की ओर से पुरस्कार वितरण भी किया गया।

समिति द्वारा प्रतिदिन लोककला मंच के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं एवं कॉलोनीवासियों का मनोरंजन कर रहे हैं। शाम होते ही गणेश पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है और पूरा विवेकानंद नगर भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आ रहा है।

गणेशोत्सव के सफल आयोजन में समिति के तुकाराम साहू, भीखम सोनकर, गुलाब देवांगन, जितेश कुमार यादव, गुरु चरण साहू, वीरेंद्र कुमार सोनबेर, भगवानी राम साहू, कामता प्रसाद साहू, कुणाल मिश्रा, थानेश्वर प्रसाद साहू, छगनलाल साहू, सुरेंद्र कुमार साहू, विष्णु राम साहू, डॉ. गिरीश साहू, गौतम देव चौधरी, नेमीचंद साहू, लालकृष्ण बिसेन, टी.आर. ध्रुव एवं लोकनाथ साहू सहित अन्य सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।

इसी तरह महिला प्रकोष्ठ से माधुरी साहू, सुनीता सोनकर, सीमा साहू, डिगेश्वरी साहू, पद्मनी साहू, बसंती साहू, ईगबती साहू एवं मालती निषाद सहित समस्त कॉलोनीवासियों की सक्रिय सहभागिता से गणेशोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। समिति ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!