छत्तीसगढ़ में कल सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
भारी बारिश के मद्देनजर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश, बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़— छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार 26 सितंबर 2026 को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश रखने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। लगातार बारिश के कारण प्रदेश के कई इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और आवागमन में परेशानी की स्थिति बन सकती है। ऐसे में स्कूली बच्चों को किसी भी प्रकार के जोखिम से बचाने के उद्देश्य से प्रदेशभर के विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील
मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अपील की है कि वे शनिवार को बच्चों को घर पर ही रखें तथा मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें। उन्होंने अनावश्यक यात्रा से बचने की भी अपील की है।
बारिश के दौरान नदी, नाले एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी आवश्यक सावधानियों का पालन करने की सलाह दी गई है।
बता दें कि 26 सितंबर को शनिवार होने के कारण प्रदेश के विद्यार्थियों को स्कूल नहीं जाना होगा।




