Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
छत्तीसगढ़

7 लाख सीड बॉल तैयार कर राजिम के छात्रों ने रचा हरित अभियान का इतिहास

 

(छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़)राजिमपंडित रामविशाल पांडेय शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, राजिम के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के यूथ क्लब, इको क्लब, विज्ञान क्लब और एनसीसी के विद्यार्थियों ने इस वर्ष 7 लाख से अधिक सीड बॉल तैयार कर हरित अभियान को नई ऊंचाई दी है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में अभियान से जुड़े विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय में पिछले वर्ष 1 लाख सीड बॉल तैयार कर उनकी प्रदर्शनी लगाने के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वितरण एवं रोपण किया गया था। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष विद्यार्थियों ने 7 लाख से अधिक सीड बॉल तैयार करने का कीर्तिमान बनाया है। सीड बॉल के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर पौधों के प्राकृतिक प्रसार और हरित आवरण बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

अभियान को सफल बनाने में जिला नोडल यूथ एवं इको क्लब गरियाबंद, व्याख्याता एवं एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा तथा यूथ, इको एवं विज्ञान क्लब प्रभारी समीक्षा गायकवाड़ का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा।

समारोह में एसएमडीसी अध्यक्ष सुजाता शर्मा ने छात्रों की उपलब्धि को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल बताया। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर ने 7 लाख सीड बॉल तैयार करने को पूरे जिले के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया। जिला मिशन समन्वयक शिवेश शुक्ला ने कहा कि बच्चों की मेहनत भविष्य में हरित आवरण बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।

विद्यालय के प्राचार्य बी.एल. ध्रुव ने कहा कि यह अभियान केवल बीज रोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का माध्यम भी है। प्रधानपाठक ए.जी. गोस्वामी ने इसे पर्यावरण संरक्षण की अभूतपूर्व पहल बताया।

इस अवसर पर विवेक शर्मा, सोमनाथ पटेल, खुशी साहू, संजीव साहू, चंदन बंजारे, महेंद्र कश्यप सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के इस अनूठे अभियान की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!