छत्तीसगढ़

रेडक्रॉस के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, संजना निषाद ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरोण्डा में 12 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, मदर टेरेसा के सेवाभाव और समर्पण को किया याद

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ राजिम—- विकासखंड फिंगेश्वर अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरोण्डा में रेडक्रॉस के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक कुमार साहू के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सेवा, समर्पण एवं मानवता के प्रति योगदान के लिए मदर टेरेसा को याद किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ व्याख्याता श्री विजयमणि वर्मा ने की। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती शोभना शिंदे एवं श्रीमती एकता वर्मा शामिल रहीं। प्रतियोगिता में कुल 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में इन विद्यार्थियों ने प्राप्त किया स्थान

चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं की कु. संजना निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा नौवीं की कु. गुणिता निर्मलकर ने द्वितीय तथा कक्षा नौवीं की कु. विधि साहू ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में केशर साहू, हर्षिता साहू, पूजा वर्मा, काजल, पूनम सेन, सुनैना, डिम्पल बांधे, लक्ष्मी भारती एवं तनुजा सिन्हा सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी सहभागिता निभाई।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री वर्मा, श्री नरेंद्र साहू एवं श्री दीवान का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर रेडक्रॉस प्रभारी श्री सुरेश देवांगन सहित अभिषेक गोलछा, शोभना शिंदे, एकता वर्मा, अश्वनी साहू, रेखा शर्मा, उत्तम कुर्रे, गीता साहू, अमित कुंभकार, ऋषि साहू, विद्या साहू एवं हेमबाई साहू उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित शिक्षकों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता का विकास होता है तथा उनमें सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता श्रीमती एकता वर्मा ने किया। वहीं व्याख्याता श्रीमती शोभना शिंदे ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!