भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय में बदलाव, 20 मार्च से लागू

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ —रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है, जो 20 मार्च से प्रभावी होगा।
जारी आदेश के अनुसार, एक पाली में संचालित सभी स्कूलों में प्राथमिक से लेकर हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी तक की कक्षाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक लगेंगी।
वहीं, दो पालियों में संचालित स्कूलों में प्राथमिक से पूर्व माध्यमिक तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी, जबकि हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की कक्षाएं 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित होंगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस बदलाव का उद्देश्य विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से राहत देना है। हालांकि, परीक्षाओं के समय में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।




