Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

प्रशिक्षण के जरिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश, नवापारा में भाजपा का सफल आयोजन

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़
नवापारा-राजिम। नेतृत्व और संकल्प शक्ति मजबूत हो तो संगठन में  एकता की भावना जागृत हो जाती  नवापारा नगर के नेहरू गार्डन स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती एवं विचारधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संगठन सशक्तिकरण पर फोकस,


प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ प्रथम दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में प्रशिक्षण की महत्व उनके  इतिहास और उसके विकास की गति को बताया । प्रथम सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने की।
इसके पश्चात विभिन्न सत्रों में जिला मंत्री रायपुर ग्रामीण संचित तिवारी, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी अवधेश जैन, औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला तथा भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री राजेश साहू ने कार्यकर्ताओं मैं अपने उद्बोधन में भाजपा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

दूसरे दिन के छठवें सत्र में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष परदेशी राम साहू मुख्य वक्ता रहे, जिसकी अध्यक्षता संजय साहू ने की। वहीं सातवें सत्र में नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू ने सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष धनमती साहू ने की।

महिला वर्ग की सहभागिता 
अंतिम सत्र में  जिज्ञासा समाधान सत्र में विधायक इंद्र कुमार साहू एवं अशोक गंगवाल ने कार्यकर्ताओं के प्रश्नों के उत्तर दिए।
इस प्रशिक्षण वर्ग में , संजय साहू, भूपेंद्र सोनी, किशोर देवांगन, मुकेश ढीढी, मनीष चौधरी, धीरज साहू, मनीष देवांगन, सौरभ जैन, देवेंद्र सेन, चेतन साहू, अकरम रिजवी, सोहेंद्र साहू, संजीव (टिंकू) सोनी, रेशमजीत सिंह हुंदल, नत्थूराम साहू, प्रेम साधवानी, मुकुंद मेश्राम, अंकित मेघवानी, सहदेव कंसारी, राजू रजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!