सोनकर समाज की भव्य शोभायात्रा से गूंजा नवापारा नगर, रामनवमी पर दिखी आस्था और एकता की मिसाल
रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, सोनकर समाज ने दिया एकता का संदेश

C G प्रयागराज न्यूज़नवापारा राजिम— श्री रामनवमी के पावन अवसर पर नवापारा नगर में सोनकर समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे नगर को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। यह शोभायात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आई।
शोभायात्रा का शुभारंभ श्री राम जानकी मंदिर, गंज रोड से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और जगह-जगह स्वागत किया गया।
यात्रा में गाजे-बाजे, धुमाल और डीजे की धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। रथ पर सुसज्जित भगवान श्रीराम की आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही बस्तर का पारंपरिक नृत्य भी लोगों को मंत्रमुग्ध करता रहा, जिसमें युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
इस आयोजन में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे शोभायात्रा की भव्यता और बढ़ गई। नगर के कई गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू, नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामा यादव, भाजपा जिला महामंत्री मुकुंद मेश्राम सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
सोनकर समाज के अध्यक्ष राकेश सोनकर ने शोभायात्रा के सफल आयोजन पर सभी सहयोगियों, पुलिस प्रशासन और नगर पालिका का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा, प्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।
शोभायात्रा के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन नवापारा नगर में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर यादगार बन




