परसदा में 10 से 12 अप्रैल तक त्रिदिवसीय रामायण प्रतियोगिता, गौरव पथ सहित कई कार्यों का भूमिपूजन आज को
अतिथियो के द्वारा आज होगा भूमि पूजन का कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम– प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम परसदा में श्री रामकृष्ण मानस मंडली एवं ग्रामवासियों के सहयोग से त्रिदिवसीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक किया जा रहा है। इसके साथ ही 10 अप्रैल को सामुदायिक भवन, दशगात्र शेड एवं मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम भी आयोजित होगा।
रामायण मंडली के सचिव पूरन लाल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अभनपुर इंद्रकुमार साहू होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अभनपुर के अध्यक्ष चंद्रिका जितेंद्र बंजारे करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत रायपुर की सभापति चंद्रकला ध्रुव, जनपद पंचायत सदस्य चित्ररेखा दीपक तारक, ग्राम पंचायत परसदा के सरपंच रमेश वर्मा एवं उपसरपंच तारणी साहू उपस्थित रहेंगे।
तीन दिनों तक चलने वाली इस रामायण प्रतियोगिता में कुल 27 मानस मंडलियां भाग लेंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए रामायण मंडली के अध्यक्ष आशा राम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।




