Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

भाजपा नेता देवांगन ने हीरानंद का किया सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम। कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं औषधालय नवापारा (राजिम) में ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत हीरानंद देवांगन ने अपनी प्रतिभा से छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने सेंट्रल सिविल सर्विसेज कल्चरल एवं स्पोर्ट्स बोर्ड, भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट 2025-26 में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए “छत्तीसगढ़ लोक संगीत” की शानदार प्रस्तुति दी।
इस प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तरीय चयन 13 मार्च को रायपुर स्थित गुरु घासीदास संग्रहालय में आयोजित किया गया था, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। हीरानंद देवांगन भी चयनित प्रतिभागियों में शामिल रहे।
हीरानंद की इस उपलब्धि पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री किशोर देवांगन ने उनके निवास पहुंचकर शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर हीरानंद ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा।
किशोर देवांगन ने कहा कि हीरानंद की उपलब्धि न केवल देवांगन समाज बल्कि पूरे गोबरा नवापारा नगर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हीरानंद उन चुनिंदा लोगों में शामिल हैं, जो अपने निजी समय में भी संगीत के माध्यम से छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करते हुए प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं और बिना किसी प्रचार के अपनी प्रतिभा का योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। हीरानंद अपने नाम के अनुरूप सचमुच एक “हीरा” हैं। ऐसे प्रतिभाशाली कलाकार का सम्मान करना उनके लिए भी गौरव की बात है।
कार्यक्रम के अंत में हीरानंद देवांगन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!