Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

हरिहर स्कूल 96 बैच का मित्र उत्सव सम्मेलन सम्पन्न, पुराने दोस्तों संग यादें हुईं ताजा

पुराने दोस्तों संग यादों का कारवां, हरिहर स्कूल बैच 1996 का अनोखा मिलन

 

गीत-संगीत और सम्मान समारोह के साथ सजा हरिहर स्कूल 96 बैच का मिलन समारोह

मित्रता, यादें और परिवार संग उत्सव में बदला हरिहर स्कूल 1996 बैच का पुनर्मिलन

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम –– रविवार को हरिहर स्कूल 1996 बैच के छात्र-छात्राओं का भव्य “मित्र उत्सव सम्मेलन” प्रेम रतन पैलेस में हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकारिणी समिति का गठन कर सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं।

 

भवन चयन, सजावट, फूल-माला, गुलदस्ता एवं मंच व्यवस्था की जिम्मेदारी पीयूष गुप्ता, विजय शर्मा पूनम लुक्कड़, यानेन्द्र सिन्हा, तामेश्वर पाठक एवं रोहित बांसवार ने निभाई। वहीं भोजन व्यवस्था कैलाश काबरा, सुरेंद्र वैद, पंकज बोथरा, उमेश जैन, दीपक गुप्ता एवं अनिल छाबड़ा द्वारा संभाली गई। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा अशोक कुमार तिवारी ने तैयार की, जबकि शिव गुप्ता ने आयोजन की संरचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्मृति चिन्ह व्यवस्था की जिम्मेदारी हरीश अतुल एवं आशीष शर्मा तों फटाको की अतिशबाजी जीवन सेवानी को सौंपी गई। गुरुजनों के कार्ड वितरण का कार्य पूनम, संदीप टिकरिया, विकास सिंघई एवं राहुल द्विवेदी ने संभाला। आमंत्रण कार्ड तैयार करने की जिम्मेदारी उपेंद्र नगरिया को दी गई, वहीं आई कार्ड निर्माण का कार्य गिरीश रजक ने किया। मंच संचालन विवेक झाबक एवं गजेंद्र साहू ने शानदार अंदाज में किया, जिससे पूरा माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

कार्यक्रम में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों, गीत-संगीत और नृत्य ने सभी का दिल जीत लिया। रामनारायण ध्रुव ने अपनी सुमधुर आवाज से समां बांधा, जबकि गिरीश रजक ने “पापा कहते हैं…” गीत प्रस्तुत कर पुराने दोस्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रकाश यदु एवं नम्रता यदु ने मधुर गीतों से सभी का मन मोह लिया। विवेक झाबक ने माउथ ऑर्गन की धुनों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सम्मेलन का मुख्य आकर्षण गुरुजनों का सम्मान समारोह रहा। उपस्थित गुरुजनों का फूल-माला, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इसके पश्चात सभी मित्रों ने हरिहर स्कूल परिसर में फोटो सेशन कर स्कूल जीवन की पुरानी यादें ताजा कीं। परिवार परिचय कार्यक्रम में दूर-दूर से आए साथियों ने अपने परिवार एवं पुराने अनुभव साझा किए।

हरिहर स्कूल के 1996 बैच ने समाज को तीन वैज्ञानिक, एक इंस्पेक्टर, दो चार्टर्ड अकाउंटेंट, अनेक सफल व्यवसायी, 16 शिक्षक एवं दो पत्रकार दिए हैं, जिस पर सभी ने गर्व व्यक्त किया।

मदर्स डे के अवसर पर महिलाओं द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं अभिषेक जैन की पुत्री का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में हरिहर स्कूल की प्राचार्य श्रीमती फाकरा खानम दानी मैडम ने सभी प्रतिभागियों एवं परिवारजनों को अभिनंदन पत्र, स्मृति चिन्ह, बैग एवं पानी की बोतल भेंट कर सम्मानित किया। तो वहीं पीएम श्री हरिहर स्कूल के  शाला विकास समिति के अध्यक्ष सौरभ जैन को स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गयागुरुजनों का स्वागत फूलों की वर्षा, आतिशबाजी एवं जोरदार उत्साह के साथ किया गया, जिसने पूरे आयोजन को और भी यादगार बना दिया।

अंत में शिव गुप्ता एवं प्रकाश यदु ने सभी मित्रों, परिवारजनों एवं आयोजन को सफल बनाने वाले कार्यकारिणी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में शामिल सभी लोगों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करते रहने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!