Uncategorized

मोदी जी के सफल नेतृत्व में भारत ने तय की परिवर्तन, प्रगति और जनकल्याण की ऐतिहासिक यात्रा : योगिता सिन्हा

 

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ —नवापारा-राजिम। प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य योगिता सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार 12 वर्षों से अधिक के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें एवं देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

योगिता सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नेतृत्व में देश की आधारभूत संरचना, कल्याणकारी योजनाओं तथा वैश्विक प्रतिष्ठा को नया आयाम मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में पहली बार देश ने गरीब कल्याण और अभूतपूर्व विकास को एक साथ आगे बढ़ते देखा है।

उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों को निःशुल्क राशन, गरीब परिवारों को आवास, स्वास्थ्य बीमा, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन तथा सड़क, रेल और हवाई सेवाओं के विस्तार जैसे कार्यों ने आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। देशभर में आधुनिक एक्सप्रेस-वे, वंदे भारत ट्रेनों और नए हवाई अड्डों के निर्माण से विकास को नई गति मिली है।

योगिता सिन्हा ने कहा कि भारत आज विश्व की सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। यह प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अपने अथक परिश्रम और निरंतर सेवा भाव से देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि जब नेतृत्व की नीयत स्पष्ट हो, लक्ष्य राष्ट्रहित हो और कार्य के प्रति पूर्ण समर्पण हो, तभी ऐसे ऐतिहासिक परिवर्तन संभव होते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का 12 वर्षीय कार्यकाल इसी परिवर्तनकारी नेतृत्व का उदाहरण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!